विराम चिन्ह: अभ्यास क्विज़ part 1 | Hindi Grammar

विराम चिन्ह अभ्यास क्विज़ (1)


1. वाक्य समाप्त होने पर किस चिन्ह का प्रयोग किया जाता है?
A) अल्प विराम (,)
B) पूर्ण विराम (।)
C) प्रश्नवाचक चिन्ह (?)
D) योजक चिन्ह (-)
सही उत्तर: B
व्याख्या: वाक्य की समाप्ति पर पूर्ण विराम (।) का प्रयोग किया जाता है।
2. 'रोको मत, जाने दो' - इसमें (,) चिन्ह का क्या अर्थ है?
A) वाक्य खत्म होना
B) थोड़ी देर के लिए रुकना
C) प्रश्न पूछना
D) चिल्लाना
सही उत्तर: B
व्याख्या: अल्प विराम (,) का अर्थ है 'थोड़ी देर के लिए रुकना'।
3. 'वाह! कितना सुंदर है' - इसमें 'वाह' के बाद कौन सा चिन्ह लगेगा?
A) विस्मयादिबोधक (!)
B) पूर्ण विराम (।)
C) कोष्ठक ()
D) योजक (-)
सही उत्तर: A
व्याख्या: आश्चर्य, खुशी या शोक जैसे भावों के लिए विस्मयादिबोधक चिन्ह (!) लगता है।
4. 'सुख-दुख' जैसे शब्दों के बीच कौन सा चिन्ह लगता है?
A) उद्धरण चिन्ह (" ")
B) विवरण चिन्ह (:-)
C) योजक चिन्ह (-)
D) लाघव चिन्ह (o)
सही उत्तर: C
व्याख्या: दो शब्दों को जोड़ने के लिए योजक चिन्ह (-) का प्रयोग होता है।
5. किसी के कहे गए शब्दों को ज्यों का त्यों लिखने के लिए क्या प्रयोग करते हैं?
A) कोष्ठक
B) पूर्ण विराम
C) अल्प विराम
D) उद्धरण चिन्ह (" ")
सही उत्तर: D
व्याख्या: किसी के कथन को दिखाने के लिए उद्धरण चिन्ह या Inverted Commas का प्रयोग होता है।
6.'कामायनी' जयशंकर प्रसाद की अमर कृति है। यहाँ 'कामायनी' में किस चिह्न का प्रयोग होना चाहिए?
A) इकहरा उद्धरण चिह्न (' ')
B) दोहरा उद्धरण चिह्न (" ")
C) ) हंसपद
D) रेखांकन
सही उत्तर:A
व्याख्या: इकहरा उद्धरण चिह्न (' ') व्याख्या: किसी पुस्तक के नाम, व्यक्ति के उपनाम या लेख के शीर्षक को लिखते समय इकहरे उद्धरण चिह्न (' ') का प्रयोग होता है।
7.उप विराम (Colon) का चिह्न कौन सा है?
A) (,)
B) (:)
C) (-)
D) (;)
सही उत्तर:B
व्याख्या: उप विराम (:) का प्रयोग बहुधा शीर्षकों में होता है (जैसे- कामायनी : एक अध्ययन) या किसी बात को अलग से दर्शाने के लिए किया जाता है,।
8.कोष्ठक (Brackets) का प्रयोग मुख्य रूप से किसलिए किया जाता है?
A) वाक्य को समाप्त करने के लिए
B) कठिन शब्दों का अर्थ स्पष्ट करने के लिए
C) प्रश्न पूछने के लिए
D) योजक के रूप में
सही उत्तर:B
व्याख्या: कठिन शब्दों का अर्थ स्पष्ट करने के लिए व्याख्या: कोष्ठक ( ) का प्रयोग वाक्य के बीच में आए शब्दों या वाक्यांशों का अर्थ स्पष्ट करने के लिए किया जाता है, जैसे: तुलसीदास (हिंदी के सर्वश्रेष्ठ कवि)।
9.'विवरण चिह्न' (Sign of Following) का प्रयोग कब होता है?
A) प्रश्न पूछने पर
B) वाक्य खत्म होने पर
C) जब किसी बात का विवरण या उदाहरण देना हो
D) आश्चर्य प्रकट करने पर
सही उत्तर:C
व्याख्या: जब किसी बात का विवरण या उदाहरण देना हो व्याख्या: जब किसी कही हुई बात को स्पष्ट करने या उसका विवरण/सूची प्रस्तुत करनी हो, तो विवरण चिह्न (:-) का प्रयोग किया जाता है।
10.'पुनरुक्ति सूचक चिह्न' का प्रयोग कब होता है?
A) जब गलती हो जाए
B) जब ऊपर लिखी बात को ज्यों का त्यों नीचे लिखना हो
C) जब प्रश्न पूछा जाए
D) जब वाक्य पूरा हो जाए
सही उत्तर:B
व्याख्या: जब ऊपर लिखी बात को ज्यों का त्यों नीचे लिखना हो व्याख्या: जब ऊपर लिखी किसी बात को दोबारा न लिखकर उसके नीचे (,, ,,) चिह्न लगा दिया जाता है, तो उसे पुनरुक्ति चिह्न कहते हैं।
आपका स्कोर: 0 / 10

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें